संतान की चाह हो या सुख-शांति की कामना, गोंडा के इस मंदिर में भक्त लगाते हैं भोलेनाथ से आस
गोंडा के महादेवा स्थित प्राचीन दूधनाथ महादेव मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक की खास परंपरा है, जिसके पीछे राजा देवी बख्श सिंह की पत्नी से जुड़ी धार्मिक मान्यता बताई जाती है. संतान की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु भी यहां दूध से अभिषेक कर भगवान शिव से मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं.