संगीत सोम के गढ़ में मायावती की सेंधमारी, सरधना में बसपा का 'जाट कार्ड', अब BJP के सामने 'ट्रिपल चैलेंज'
Jat Card BSP Vinit Bharala: मेरठ के सरधना सीट के लिए बसपा ने जैसे ही अपने उम्मीदवार का ऐलान किया, राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई. जहां एक तरफ भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले संगीत सोम इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे और वर्तमान सपा विधायक अतुल प्रधान फिर से जीत के लिए दांव-पेंच लगाएंगे, वहीं बसपा ने विनीत भराला को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.