वे सनातनी नहीं हो सकते, सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है। सच्चे सनातनी लोग सौहर्द पसंद हैं। सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सहारनपुर बुलडोजर ऐक्शन पर उन्होंने कहा कि वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों।