वीकेंड में घूमने के लिए सहारनपुर की ये जगह है बेस्ट, 4 एकड़ में बसी तितलियों की रंगीन दुनिया देख मन हो जाएगा खुश
Saharanpur Butterfly Park Tourist Spot: सहारनपुर के बीचोंबीच स्थित कंपनी बाग में बना तितली पार्क इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं और रंग-बिरंगी तितलियों को करीब से देखने का आनंद लेते हैं. खास बात यह है कि इस पार्क को सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि तितलियों की अलग-अलग प्रजातियों के संरक्षण और उनके जीवनचक्र को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. चार एकड़ में फैले इस पार्क में तितलियों के लिए कई तरह के होस्ट और नेक्टर पौधे लगाए गए हैं. सहारनपुर का यह पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए खास जगह बन रहा है.