विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए 45 गांवों के 6 हजार किसानों से ली जाएगी जमीन, सहमति के आधार पर होगा बैनामा
विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियों ने प्रयागराज में रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना के लिए पहले चरण में तीन तहसीलों के 45 गांवों को चिह्नित कर छह हजार से अधिक किसानों की जमीन की सूची तैयार की गई है।