वाराणसी में उफान पर गंगा… 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ा जलस्तर, घाट डूबे, मणिकर्णिका की छतों पर हो रहा शवदाह
Varanasi Ganga Flood: धर्मनगरी काशी में गंगा अपने रौद्र रूप में आ चुकी हैं. बीते 24 घंटे में जलस्तर में आई भीषण तेजी ने घाटों का संपर्क तोड़ते हुए पानी को शहर की गलियों और रिहायशी बस्तियों के मुहाने तक पहुंचा दिया है. नमो घाट से लेकर अस्सी तक सभी प्रमुख घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और मणिकर्णिका पर छतों पर अंतिम संस्कार की नौबत आ गई है.