वर्दी में 'आपत्तिजनक' Video हुआ वायरल? मेरठ की महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, साइबर सेल करेगी जांच
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला दारोगा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला दारोगा अनु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उन पर विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगा है. अब इस पूरे मामले की जांच सीओ कार्यालय की सौम्या सिंह को सौंपी गई है, जबकि वायरल वीडियो की सच्चाई और तकनीकी पहलुओं का पता लगाने के लिए साइबर सेल जांच कर रही है.