लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ हो गए 12 गांव, बैठी महापंचायत, कहा- इनका बर्ताव ठीक नहीं
Ghaziabad Latest News: गाजियाबाद के लोनी में बीजेपी के अंदर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. विधायक नंदकिशोर गुर्जर और बीजेपी नेता अनिल कसाना के बीच शुरू हुई तकरार के बाद रविवार को दोनों पक्षों ने अलग-अलग पंचायत कर अपना-अपना दम दिखाया. विधायक के समर्थन में सिरौली गांव में 24 गांवों के लोगों की महापंचायत हुई, जबकि कसाना के समर्थन में रिस्तल गांव में 12 गांवों के लोगों ने पंचायत की. दोनों जगह आरोप-प्रत्यारोप के बीच लोनी का सियासी माहौल गरमा गया है.