लाखों के लोन ले विदेश भागा सिपाही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, गोरखपुर लाई पुलिस
33 वर्षीय नीतीश कुमार यादव साल-2019 में पीएसी में भर्ती हुआ था। उसकी पहली तैनाती 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में रही। साल 2023 में वह सशस्त्र पुलिस में ट्रांसफर हुआ। महराजगंज पुलिस लाइन में उसकी तैनाती हुई। इसी दौरान उसके खिलाफ बैंक में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया।