लखनऊ में नशीली दवाओं का पकड़ा गया बड़ा खेल, 9.60 लाख अल्प्राजोलम समेत 228 किलो दवाएं बरामद
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में एएनटीएफ लखनऊ यूनिट और एफएसडीए की संयुक्त टीम ने बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 9.60 लाख अल्प्राजोलम टैबलेट, 1.20 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन युक्त कफ सिरप की 720 बोतलें बरामद की हैं।