लखनऊ के लोहिया संस्थान के CVTS विभागाध्यक्ष सस्पेंड, 5 रेजिडेंट डॉक्टरों ने खोला मोर्चा
रेजिडेंट डॉक्टरों ने डॉ. एपी जैन पर अभद्रता और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी लिखित शिकायत के आधार पर संस्थान प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने गुरुवार को डॉ. एपी जैन को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है।