‘रिश्वत नहीं तो बेटी भेज दो’, लेखपाल ने रखी शर्मनाक मांग तो गरमाई सियासत, अखिलेश बोले- कहां है सरकार
Raebareli News Today : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक महिला ने राजस्व विभाग के लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि कच्चा मकान गिरने के बाद सरकारी मुआवजा दिलाने की रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल ने उससे पैसों की मांग की और रुपये न देने पर उसकी बेटी को भेजने की कथित अनुचित मांग रखी. वहीं, अखिलेश यादव ने भी इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया है.