राम मंदिर में रोज होगा पंचदेवता यज्ञ, जानिए पूजा और व्यवस्थाओं में क्या-क्या बदलेगा
अयोध्या राम मंदिर की पूजा-अर्चना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बदलाव की तैयारी तेज हो गई है. अब गर्भगृह में श्रीरामलला की श्रृंगार आरती होगी, जबकि प्रतिदिन पंचदेवता यज्ञ और अखंड राम नाम संकीर्तन भी कराया जाएगा. वहीं CEO जितेंद्र मिश्रा मंदिर की व्यवस्थाओं को पूरी तरह संभालने की दिशा में काम शुरू करेंगे.