रातभर थाली पीट कर जग रहे ग्रामीण, पूरे गांव पर आखिर कैसा खतरा? अंधेरा होते ही एक-साथ लाठी-डंडा और…
Lahuriyadah Village Elephants: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर पहुंचे हाथियों के एक जोड़े ने भारी आतंक मचा रखा है. लहुरियादह, नाधौली और भैसोड़ बलाय पहाड़ जैसे गांवों में जंगली हाथियों के घुस आने से ग्रामीण अपनी जान और फसलों को बचाने के लिए रातभर जागने को मजबूर हैं. खौफ के साए में जी रहे ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर और थालियां पीटकर पहरा दे रहे हैं. हाथियों ने कई घरों की छतें और मक्का की फसल को रौंद डाला है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है.