रंग बिरंगी रोशनी में नहाई मथुरा, जन्माष्टमी से पहले कृष्णमय हुआ पूरा शहर
मथुरा में जन्माष्टमी से पहले कृष्ण नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. शहर के तिराहे, चौराहे और सड़कें रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रही हैं. भूतेश्वर तिराहे, एसबीआई तिराहे, मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा और नरहोली भरतपुर मार्ग समेत कई जगहों पर भव्य सजावट की गई है. सजावट देखकर बाहर से आने वाले श्रद्धालु गदगद हैं और मथुरा प्रशासन की तैयारियों की तारीफ कर रहे हैं.