योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी देने की तैयारी
योगी सरकार अगले साढ़े तीन महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सरकार जल्द ही यूथ पॉलिसी लाने वाली है।एक लाख सरकारी नौकरियों में से सबसे अधिक 74,103 युवाओं को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से सेवायोजित किया जाएगा।