योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के 3.53 लाख रसोइयों की सैलरी बढ़ी, परिवार के लिए ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज फ्री
Mid Day Meal Rasoiya Salary : उत्तर प्रदेश के 3.53 लाख मिड-डे मील रसोइयों को योगी सरकार ने डबल तोहफा दिया है. अब रसोइयों को हर महीने 2,000 की जगह 3,000 रुपये मिलेंगे. इसके साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड देंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर अस्पताल में बिना पैसे दिए इलाज कराया जा सकेगा.