योगी कैबिनेट के फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक, बुंदेलखंड से झांसी लिंक जोड़ने को मंजूरी
योगी कैबिनेट ने मंगलवार को यूपी की कनेक्टिविटी को एक नया आयाम देते हुए गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक विस्तार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को भी मंजूरी दी गई। इसके विकास पर 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।