योगी का चेहरा, तावड़े की रणनीति… 2027 में BJP के लिए यूपी में क्या कमाल कर पाएंगे विनोद तावड़े?
Vinod Tawde – Yogi Adityanath News : यूपी विधानसभा चुनाव केवल 2027 की सरकार तय नहीं करेगा. उत्तर प्रदेश लोकसभा की 80 सीटों वाला देश का सबसे बड़ा राजनीतिक राज्य है. इसलिए बीजेपी के लिए 2027 का चुनाव 2029 की लोकसभा लड़ाई की जमीन तैयार करने का भी मौका होगा. इसी वजह से तावड़े की नियुक्ति को केवल विधानसभा चुनाव तक सीमित करके देखना सही नहीं होगा. पार्टी को 2027 में मजबूत प्रदर्शन के जरिए 2029 के लिए संगठन और सामाजिक समीकरण दोनों मजबूत करने होंगे. यूपी को बीजेपी के लिए 2029 की बड़ी लड़ाई का आधार माना जा रहा है.