यूपी: लगातार बारिश व यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सजेती पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी
जिले में लगातार हो रही बारिश एवं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कानपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जोन के थाना सजेती पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।