यूपी में डराने लगा है स्वाइन फ्लू, हापुड़ में पहली मौत, चार और नए आए केस, मेरठ 20 बेड का स्पेशल वार्ड
UP Swine Flu First Death: हापुड़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है. धनौरा गांव निवासी नानक चंद शर्मा की नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिनकी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी. इसके साथ ही चार नए मरीज भी सामने आए हैं.