यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, फिर से परेशान करेगी उमस वाली गर्मी, मौसम विभाग की चेतावनी
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि सूबे के अधिकांश जिलों में अब मानसून का असर नहीं दिखने वाला है, यानी कि मानसून सूबे में कमजोर पड़ता जा रहा है और इसके चलते बारिश का सिलसिला भी कम हो जाएगा. इसके कारण लोगों को एक बार फिर उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ सकती है.