यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलने वाले राशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. जिसके तहत राज्य के वृद्ध, दिव्यांग, असहाय और निराश्रित लोगों को मिलने वाला राशन उन्हें घर बैठे मुहैया कराया जाएगा. जिसके बाद अब उन्हें राशन के लिए सरकारी दुकान तक नहीं जाना पड़ेगा. इसमें अगर किसी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यूपी सरकार में खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने कहा कि अब से राज्य में रहने वाले अकेले बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय लोगों को राशन लेने के लिए दुकान तक जाना नहीं पड़ेगा. ऐसे लोगों को उनके घर में ही सरकार द्वारा राशन मुहैया कराया जाएगा.

पात्र लोगों तक राशन पहुंचाना प्राथमिकता

मनोज पांडे ने कहा कि सरकार सरकार चाहती है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि राज्य में सभी पात्र लोगों को राशन मिल सके. कोई भी ऐसा व्यक्ति जो शारीरिक रूप से अक्षम या राशन की दुकान तक जाने में असमर्थ है वो राशन से वंचित न रह जाए, उनके लिए राशन वितरण प्रणाली में कई सुधार किए गए हैं.

वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार

खाद्य मंत्री मनोज पांडे ने दी जानकारी

सरकार ने अब ऐसे लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं. मनोज पांडे ने कहा कि दो महीने में 47 लाख लोगों के मुफ्त खाद्यान्न योजना से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि सीएम योगी का साफ़ निर्देश है कि एक भी पात्र इससे वंचित नहीं रहना चाहिए. अगर किसी का राजनीतिक कारणों या आपसी प्रतिद्वंदिता की वजह नाम कट गया है तो उन्हें फिर से जोड़ा जाएगा.

प्रदेश में राशन की दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचते ही लाभार्थियों को मोबाइल पर मैसेज के जरिए जानकारी देने की व्यवस्था भी की गई है. जिससे लोगों को बिना वजह दुकानों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं. राशन लेने आने वाले लाभार्थियों को दुकानों के सामने बैठने के लिए कुर्सियों और बेंच का भी इंतज़ाम किया गया है. गर्मी के मौसम में पीने के पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए है.

’5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण…’, यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?