यूपी बोर्ड की सख्ती: 10वीं के सर्टिफिकेट में जन्मतिथि संशोधन का झंझट होगा खत्म; स्कूलों को मानने होंगे ये नियम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों की जन्मतिथि में संशोधन से जुड़े मामलों को लेकर स्कूलों को जरूरी निर्देश दिए हैं। परिषद ने कहा है कि पहली बार विद्यालय में प्रवेश के समय निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर ही जन्मतिथि दर्ज की जाए।