यूपी: पुलिस खरीदेगी 90 हजार लाठी, हेलमेट और पीवीसी शील्ड, हिंसक आंदोलनों से निपटने की तैयारी
उत्तर प्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और हिंसक आंदोलनों से निपटने के लिए 90 हजार पीवीसी लाठी, हेलमेट व पीवीसी शील्ड खरीदेगी। गृह विभाग ने इसके लिए 29.45 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।