यूपी: तेज बारिश में खुले नाले में गिरकर फिर एक बच्चे की मौत, पाइप में अटकी मिली लाश
तेज बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने के कारण खुले नाले का अंदाजा नहीं होने से नाले में गिरकर 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। करीब 500 मीटर दूर किशोर को पाइप में अटका देख लोग दौड़े, लेकिन तब तक किशोर दम तोड़ चुका था। इसके पहले जुलाई महीने में बुलंदशहर में भी ऐसा ही एक हादसा सामने आया था।