यूपी चुनाव 2027: विनोद तावड़े का 4C प्लान क्या? समझें कैसे अखिलेश यादव के PDA को करेगा पंचर
Vinod Tawdes 4C Plan For UP Elections: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने लखनऊ में पार्टी का ‘4C प्लान’ पेश किया, जिसमें Coordination, Cadre, Cast और Candidate पर जोर है. बीजेपी 2024 लोकसभा चुनाव में कमजोर रही करीब 100 सीटों पर विशेष रणनीति बनाएगी. बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, जातीय समीकरण साधने और जिताऊ उम्मीदवार चुनने पर फोकस रहेगा. वहीं सीएम योगी ने शिक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सपा पर निशाना साधा. इसके जवाब में अखिलेश यादव ‘PDA पाठशाला’ के जरिए सरकार को घेर रहे हैं. दोनों दल युवा और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को साधने में जुटे हैं.