यूपी चुनाव सीट शेयरिंग: नितिन नवीन और जयंत चौधरी की मीटिंग से पहले जानें आरएलडी किन सीटों पर कर सकती है दावेदारी
UP Elections Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरएलडी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात होने वाली है. दोनों नेता यूपी चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि आरएलडी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाहर राज्य के अन्य हिस्सों में सीटों की डिमांड करेगी. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि आरएलडी की इस डिमांड को बीजेपी कैसे पूरा कर पाएगी. क्योंकि संजय निषाद और ओपी राजभर पहले से ही आरएलडी जैसा डिमांड कर रहे हैं.