यूपी चुनाव में बहुरानियों का महामुकाबला: अखिलेश ने डिंपल यादव को उतारा तो जयंत को मजबूती देने उतरीं चारू चौधरी
Dimple Yadav vs Charu Chaudhary: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में की चुनावी सभाओं में दो बड़े राजनीतिक घराने की बहूओं का महामुकाबला दिखेगा. एक तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को आगे करना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने अपनी पत्नी चारू चौधरी को चुनावी रैलियों में उतार दिया है. देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों बहुरानियां किस रूप में अपने राजनीतिक घरानों की आन-बान-शान को आगे बढ़ाती हैं.