यूपी चुनाव: मजाक में अखिलेश यादव से हुई 'महाभूल', क्या फिर से केशव मौर्य को नेता मान लेगा कुशवाहा
Kushwaha voters Mood in UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में कुशवाहा वोटर किसके साथ जाएगा. यह सवाल अखिलेश यादव के एक वायरल बयान को लेकर चर्चा में है. दरअसल, अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कुशवाहा समाज के बुद्धिजीवियों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने चुटीले अंदाज में कहा कि आज कुशवाहा समाज के लोग सवाल ना पूछें, यहां आए पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी लोगों को ही सवाल करने दें. अखिलेश यादव की कही बातों के इस हिस्से के क्लिप को काटकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और उन्हें कुशवाहा विरोधी बताया जा रहा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में अच्छी खासी संख्या में कुशवाहा का वोट सपा के साथ चले जाने पर सवाल यही उठ रहा है कि क्या उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य विधानसभा चुनाव में कुशवाहा वोटर को बीजेपी के साथ एकजुट रख पाएंगे.