यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े…'

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गठबंधन में सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं की बयानबाजी जारी है. इस बीच सपा के महासचिव शिविपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़े भाई की भूमिका में रहेगी. गठबंधन की शर्तें राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा और गठबंधन निश्चित रूप से हो जाएगा.

शिवपाल यादव ने यह बयान आज गाजियाबाद में पत्रकारों के सवालों के जवाब में दिया. इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा बोले इनसे बड़ा अधर्मी कौन है ?

कांग्रेस से गठबंधन की पुष्टि

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने स्पष्ट किया कि गठबंधन में चुनाव लड़ा जाएगा और यूपी में सपा बड़े भाई की भूमिका में रहेगी. गठबंधन की शर्तें शीर्ष नेतृत्व तय करेगा. उन्होंने कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

यह भी पढ़ें: Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

बीजेपी पर तीखा हमला

सपा नेता शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा, " BJP झूठी पार्टी है और आजादी के बाद की सबसे बेईमान सरकार है. उन्होंने पूरे देश और विदेश में झूठ बोला है." इसके साथ ही शिवपाल यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का जिक्र करते हुए कहा, "भगवान राम मंदिर में चोरी कर ली जाए तो इससे ज्यादा अधर्मी कौन होगा ? बड़ी से बड़ी सजा मिलनी चाहिए. पोल खुल चुकी है कि वे बेईमान हैं, चोर हैं.

शिवाल यादव ने इसको लेकर जनता से अपील करते हुए कहा, "हमारी जनता से अपील है कि ऐसे लोगों को जनता इनको ऐसी सजा दे. उन्होंने जनता को भी ठगा है. दूध के धुले बनते थे, इतनी बड़ी चोरी कर ले गए.” उन्होंने आगे कहा कि अगर आरएसएस और बीजेपी के लोगों में जरा सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए.

वोटर लिस्ट पर सवाल

सपा महासचिव ने SIR के बाद वोटर लिस्ट को लेकर कहा कि वोटर लिस्ट तीन महीने पहले आनी चाहिए, अन्यथा गलत वोट बढ़ाए जा सकते है और सपा के वोट कटवाए जा सकते हैं. वहीँ उन्होंने वक्फ बोर्ड घोटाले का आरोप लगाने वाली मोहम्मद शाहबुद्दीन का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी से कुछ बड़ा मिला है.

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!