यूपी: चार दिन में बढ़े स्वाइन फ्लू के 134 मरीज, कोई भी गंभीर नहीं, सामान्य दवाओं से ठीक हो रहे ज्यादातर मरीज
उत्तर प्रदेश में चार दिन में स्वाइन फ्लू के 134 नए मरीज मिले हैं। इसमें ज्यादातर सामान्य उपचार से ठीक हो रहे हैं। इन्हें आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। विभिन्न स्थानों पर पांच लोगों की मौत हुई है।