यूपी के सरकारी अस्पताल का हाल: फर्श पर इलाज, दावों का जनाजा; देखें फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर की तस्वीरें
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़ के चलते इमरजेंसी और मेडिसिन वार्ड के सभी बेड फुल हो गए। बेड न मिलने पर फर्श पर इलाज और एक बेड पर दो मरीज भर्ती किए गए, अस्पताल ने दबाव कम करने के लिए 20 अतिरिक्त बेड लगाए हैं।