यूपी की इस यूनिवर्सिटी में खत्म हुआ कुलपति का इंतजार, राजभवन से आदेश जारी
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. कृष्ण पाल सिंह को डीडीयू का नया कुलपति नियुक्त किया है। उनका नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। प्रो. कृष्ण पाल सिंह उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन में लंबे अनुभव वाले शिक्षाविद हैं। महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के VC रह चुके हैं।