यूपी: आठ स्टार्टअप बने यूनिकॉर्न, छोटे स्तर से शुरू होकर अरबों डॉलर के मूल्यांकन तक पहुंचीं कंपनियां
उत्तर प्रदेश की पहचान अब केवल पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है। प्रदेश से निकले आठ स्टार्टअप एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन वाले यूनिकॉर्न बन चुके हैं, जबकि एक अन्य कंपनी सूनिकॉर्न की कतार में है।