यूपी: आईबीपीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी तरीके से पास कराने में मदद करते थे
एसटीएफ ने आईबीपीएस परीक्षा में अभ्यर्थियों को नकल कराकर पास कराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अवनीश यादव, आशीष कुमार, राहुल कुमार सिन्हा और अंकित सचान शामिल हैं।