यूपी: आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार कार्यमुक्त, जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतें गिराने पर लगाई थी रोक
मुरादाबाद में जल्द ही नए मंडलायुक्त की तैनाती की जाएगी। यहां तैनात रहे सिक्किम काडर के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि नहीं बढ़ाई गई है। पहले ये माना जा रहा था कि उन्हें यूपी में काम करने के लिए एक मौका और दिया जा सकता है।