यूपी:सर्वोदय विद्यालयों के 3000 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण, 31 संस्थाओं को सौंपा लक्ष्य
अब सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को रोजगारपरक हुनर भी सिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली है।