यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं… हमीरपुर के बच्चों की मांग पर बोला हाईकोर्ट, सरकार को जारी किया नोटिस
Hamirpur School Students Protest: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के चंदूपुर गांव में स्कूल जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर का रास्ता लंबे समय से बदहाल है. बारिश के मौसम में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है. कीचड़ और गड्ढों से भरे रास्ते के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.