मौसम: आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कुछ दिन दक्षिणी और पूर्वी इलाकों तक सिमटेगी मानसूनी बरसात
उत्तर प्रदेश में रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रयागराज में सर्वाधिक 93 मिमी, मुजफ्फरनगर में 90.3 और बाराबंकी में 65 मिमी वर्षा दर्ज हुई।