मौत का लाइव वीडियो, बरेली में रपटा पार करने में तीन दोस्त डूबे, कानपुर में दो दोस्तों समेत कार नहर में समाई
बरेली में एक खौफनाक हादसे का वीडियो रिकॉर्ड हो गया है। रपटा पर तेज बहाव के बीच ही बाइक निकालने की कोशिश में तीन दोस्त पानी में समा गए। दो का शव बरामद हो गया है, तीसरे की तलाश हो रही है। वहीं, कानपुर में कार के नहर में गिरने से दो दोस्तों की मौत हो गई।