मेरी बेटी नहीं है…बीवी पर शक में बाप ने 11 महीने की मासूम को यमुना में फेंका
आगरा में पत्नी के चरित्र पर शक ने एक पिता को हैवान बना दिया। आरोपी ने अपनी 11 माह की मासूम बेटी को अपनी संतान न मानते हुए यमुना में फेंक दिया। दरअसल, बच्ची को गोद में लेकर वह फोटो खींचने के बहाने पुल पर रुका और मौका पाकर उसे नदी में फेंक दिया।