मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि…'
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेरठ में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बड़ा बयान देकर कांवड़ यात्रा को लेकर चल रही सियासी बहस को और तेज कर दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा कि मुख्यमंत्री <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई इस पुष्पवर्षा से कांवड़ियों और आम जनता के बीच एक स्पष्ट संदेश गया है कि बीजेपी सरकार शिवभक्तों की सेवा और सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम उन सभी लोगों के लिए एक करारा जवाब है, जो कांवड़ यात्रा को लेकर अक्सर आपत्तिजनक बयानबाजी करते हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/aimim-leader-asim-waqar-lashes-out-at-om-prakash-rajbhar-over-pda-formula-3172211″ target=”_self”>सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
<h3 style=”text-align: justify;”>मौलाना के बयान पर भड़के, सख्त कार्रवाई की मांग
<p style=”text-align: justify;”>अपने बयान के दौरान संगीत सोम ने हाल ही में दिल्ली के एक मौलाना द्वारा कांवड़ियों को लेकर की गई कथित टिप्पणी का भी जिक्र किया. उन्होंने मौलाना द्वारा कांवड़ियों को कथित तौर पर ‘नशेड़ी’ और ‘आतंकवादी’ कहे जाने की कड़ी निंदा की. संगीत सोम ने मांग की है कि धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों के खिलाफ इस तरह की घटिया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर प्रशासन को तुरंत और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
<h3 style=”text-align: justify;”>सियासी बयानबाजी हुई तेज
<p style=”text-align: justify;”>मेरठ की धरती पर एक तरफ जहां मुख्यमंत्री की पुष्पवर्षा के बीच हर तरफ ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे थे, वहीं दूसरी तरफ संगीत सोम के इस तीखे बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. इस बयान के बाद कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों के सम्मान को लेकर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-weather-updates-imd-alerts-rain-thunderstorms-today-8-august-lucknow-agra-moradabad-3172132″ target=”_self”>यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट