मेरठ कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य सतीश शर्मा की सदस्यता खत्म, रिश्वत मामले में रक्षा मंत्रालय की कार्रवाई
रक्षा मंत्रालय ने मेरठ कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा की सदस्यता खत्म कर दी है। वर्तमान में वे गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। दरअसल वह एक ठेकेदार से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे।