मेरठ के सिद्धि विनायक मंदिर में सपरिवार विराजमान हैं गणेश जी, यहां रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ भी हैं बप्पा के साथ
मेरठ के वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर को महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. यहां भगवान गणेश के साथ रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ की मूर्तियां भी विराजमान हैं. गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन होगा.