मेरठ के अबीका होटल में भीषण आग, धू-धूकर जलने लगीं कई गाड़ियां, दिल्ली रोड पर लगा लंबा जाम
Meerut Fire Breaks: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक होटल में भीषण आग लग गई. इस भयानक आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार छा गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर जुट गईं. फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.