मुरादाबाद में हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता गंभीर रूप से जख्मी, बेटे की जान गई
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सिहोराबाजे के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पुत्र प्रकाश राघव उर्फ मोहित को मृत घोषित कर दिया।