मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत: पति के सामने पत्नी को मार डाला, धान के खेत से घास निकालने के दाैरान किया हमला
मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के गांव बहापुर बलिया में तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में मिथलेश (45) पत्नी बृजपाल सिंह की मौत हो गई।