मुरादाबाद जेल में 6 साल से कम उम्र के बच्चे अपनी मां के साथ काट रहे सजा, जेल प्रशासन स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास का रख रहा ध्यान
मुरादाबाद के जिला कारागार मुरादाबाद में कई ऐसे नवजात बच्चे हैं. जो अपने मां के गुनाहों की सजा भुगतने को मजबूर हैं. जिसमें सभी बच्चे कम उम्र के हैं. सभी बच्चों की उम्र 6 वर्ष से कम है. यह सभी बच्चे अपनी उन मां के साथ सजा भुगत रहे हैं जिन्हें किसी न किसी जुर्म के तहत सजा काटने के लिए जेल में रहना पड़ रहा है. इन सभी बच्चों की उम्र बहुत कम होने की वजह से इन्हें जिला कारागार मुरादाबाद में अपनी मां के साथ रहना पड़ रहा है.