मुरादाबाद के किसान लाल साग की खेती कर 30 दिन में बन सकते हैं लखपति, बस जान लें इसकी खेती का सही तरीका
मुरादाबाद के किसानों के लिए सितंबर में लाल साग की खेती कम समय में अच्छी कमाई का विकल्प बन सकती है. लाल साग, जिसे चौलाई भी कहा जाता है. कम अवधि में तैयार होने वाली हरी सब्जियों में शामिल है. अनुकूल मौसम और उचित देखभाल मिलने पर इसकी फसल करीब 25 से 30 दिनों में तैयार हो सकती है. इसकी खेती में अपेक्षाकृत कम लागत आती है और स्थानीय बाजार में मांग रहने पर किसान अच्छी कीमत प्राप्त कर सकते हैं.